लखनऊ में एक अजीब घटना घटी है जहां एक मृत व्यक्ति अचानक जिंदा हो गया। इस घटना से आस पास के लोग हैरानी में हैं।  

लखनऊ: यूपी की राजधानी में एक विचत्र घटना घटी है। यहां के एक निजी अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया लेकिन लोग तब हैरान हो गए जब वह मृत शरीर जिन्दा हो गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमीनाबाद के कल्लन के निवासी संजय (28) की तबीयत खराब थी। उसे क्लीनिक पर दिखाया जहां डॉक्टरों ने पीलिया बताया। चार-पांच दिन इलाज किया लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। ऐसे में उसे शनिवार को नक्खास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौसेरी बहन रजनी के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 बजे संजय को भर्ती किया गया और रविवार सुबह छह बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। 


जब अचानक होने लगी मृत शरीर में हरकत 

संजय को मृत घोषित करने के बाद परिजन शव लेकर घर आ गए। यहां रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा था। मोहल्ले वालों की भीड़ जुटी थी। साथ ही, दाह संस्कार की तैयारी हो गई थी। सुबह करीब 10 बजे अचानक उसके शरीर में हरकत होने लगी। थोड़ी देर में उसने आंख खोली और यह देखकर मौजूद भीड़ घबरा गई। संजय ने फिर पानी के लिए इशारा किया। उसे एक कप पानी लाकर पिलाया गया। संजय के जीवित होने पर घर के लोग लेकर उसे बलरामपुर अस्पताल लेकर भागे जहां उसे इमरजेंसी में दिखाया गया जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया।


शरीर से आ रहा था पसीना

परिजनों के मुताबिक निजी अस्पताल में मृत घोषित होने के बाद संजय का शरीर सफेद कपड़े से ढक दिया गया। इस दौरान उनके शरीर से लगातार पसीना आ रहा था लेकिन जब उसने अपनी आंख खोली तो सभी देखकर हैरान रह गए। दाह संस्कार के लिए जाने के बजाए सीधे बलरामपुर अस्पताल ले गए।