अवध विश्वविद्यालय के दृश्यकला विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। hindi.asianetnews.com ने अवध विश्वविद्यालय के दृश्यकला विभाग के कोआर्डिनेटर प्रो.विनोद कुमार श्रीवास्तव से बात की। 

अयोध्या( Uttar Pradesh ). आज अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। अयोध्या में कौशल्या घाट कर दीपों से रामदरबार बनाया गया है। इसके लिए नौ हजार दीपों का प्रयोग किया गया है। इस कार्य के लिए अवध विश्वविद्यालय के दृश्यकला विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। hindi.asianetnews.com ने अवध विश्वविद्यालय के दृश्यकला विभाग के कोआर्डिनेटर प्रो.विनोद कुमार श्रीवास्तव से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने अयोध्या में 3D अंदाज में की गयी सजावट के बारे में जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राम की नगरी अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए सजधज कर तैयार है। राम के वनवास से लौटने की खुशी में प्रतीक के तौर पर शहर में 14 जगहों पर दीप जलाए जाएंगे। राम की पैड़ी पर लगभग 4 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। बाकी दीप शहर के अन्य हिस्सों में जलाए जाएंगे। दीपोत्सव 23 अक्टूबर से चल रहा है, शनिवार को कार्यक्रम का अंतिम दिन है।

भव्य होगा लेजर लाइट्स की रोशनी में मंदिरों का दृश्य 
प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक़ अयोध्या में इस बार घाटों के किनारे जो भी मंदिर हैं सरकार द्वारा उनका जीर्णोद्धार कार्य गया है। इस मंदिरों में ऐसे पेंट्स लगाए गए हैं जो लेजर लाईट की रोशनी में चमकदार दिखेंगे। इस बार इनकी भव्यता का अप्रतिम उदहारण देखने को मिलेगा। हांलाकि दीयों की सजावट भी इसमें चार चाँद लगाएगी। 

कौशल्या घाट पर बनाया गया है रामदरबार 
प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक विश्वविद्यालय के दृश्यकला विभाग द्वारा कौशल्या घाट पर रामदरबार बनाया गया है। रामदरबार में भगवान राम के आलावा सीता माता, लक्षमण और महाबली हनुमान की मूर्तियां दीयों से बनाई गयी हैं। इस पूरे रामदरबार को बनाने में लगभग 9 हजार दीयों का प्रयोग किया गया है। इस दीयों से ये पूरा रामदरबार रोशन रहेगा। इसे बनाने में डॉ सरिता द्विवेदी ,डॉ पल्ल्वी सोनी,डॉ रीमा सिंह,डॉ अलका श्रीवास्तव व डॉ सरिता का विशेष योगदान रहा है। ये अयोध्या दीपोत्सव में ये पहली बार होने जा रहा है।

ग्राफिक्स के जरिए सजाए गए दीपों से रोशन होगा अयोध्या 
प्रो. विनोद कुमार के मुताबिक ग्राफिक्स के जरिए सजाए गए दीपों से राम की नगरी जगमग होगी। इन दीपो को सजाने के लिए देश के विभिन्न कोने से हजारों कारीगर इस कार्य में लगे हैं। इसके आलावा अवध विश्वविद्यालय के वालंटियर्स भी अयोध्या की सजावट दीपों से करने में लगे हुए हैं। इस बार यहाँ का दीपोत्सव हर बार से अधिक ऐतिहासिक होगा।