यूपी विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस मुलाकात के पीछे की वजह कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन की नाराजगी बताई जा रही है।  सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन का टिकट कटने वाला है। इसी के चलते वह नाराज है और पार्टी के वरिष्ठ नेता उनको मनाने के प्रयासों में लगे हुए हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे की असल वजह क्या है इस बाबत कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गयी है।

लखनऊ: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और लखनऊ पूर्वी से विधायक आशुतोष टंडन (Cabinet Minister Ashutosh Tandon) भारतीय जनता पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, आशुतोष टंडन का टिकट कट रहा है इसको लेकर ही उनकी नाराजगी सामने आ रही है। वहीं, उनको मनाने के लिए कई बड़े नेताओं का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला भी जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन की नाराजगी की जानकारी मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा उनको मनाने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच यह मुलाकात तकरीबन एक घंटे तक चली। कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन और डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के बीच क्या बातचीत हुई इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि आशुतोष टंडन को मनाने के लिए दिग्गज नेता लगे हुए हैं। 

टिकट कटने के पीछे हो सकता है यह कारण 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष टंडन का टिकट कटने के पीछे की वजह बीते दिनों उनकी बहू की ओर से की गई शिकायत है। उनकी बहू दिशा टंडन ने पीएम मोदी और सीएम योगी को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी। उन्होंने दावा किया था कि दहेज के लिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। लेकिन पुलिस उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही है। इसके बाद उनकी बहू ने वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि अभीतक इस मुलाकात और नाराजगी के पीछे की असल वजह नहीं सामने आई है।