केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा हो या कोई और कांग्रेसी नेता झूठ बोलना इनकी प्राथमिकता है। झूठ बोलकर यह प्रदेश और देश को लगातार विवादों में उलझाने की कोशिश करते रहे हैं। इससे देश को नुकसान हो रहा है। 

मीरजापुर (उत्तर प्रदेश)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छानबे विकास खंड के कर्णावती नदी पर अकोढ़ी बबुरा जोपा मार्गों को जोड़ने वाले ध्वस्त पुल के नव निर्माण का शिलांयास किया। इस मौके पर एक बार फिर प्रियंका को टि्वटर वाड्रा बताते हुए कहा कि वह टि्वटर पर कमेंट करती हैं और केवल वहां जाती हैं जहां विवाद होता है। साथ ही कहा कि प्रियंका वाड्रा ने कल लखनऊ में पुलिस और प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश के तहत आरोप लगाया था। आज उसका खुद खंडन किया है। कांग्रेसी झूठ बोलने की ऑटोमैटिक मशीन हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश को रहा नुकसान
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा हो या कोई और कांग्रेसी नेता झूठ बोलना इनकी प्राथमिकता है। झूठ बोलकर यह प्रदेश और देश को लगातार विवादों में उलझाने की कोशिश करते रहे हैं। इससे देश को नुकसान हो रहा है।

काले कारनामों का खुलासा करने को अभियान
सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों के काले कारनामों का खुलासा करने के लिए भाजपा अभियान चलाने जा रही है। उन्होंने एक बार फिर प्रियंका को टि्वटर वाड्रा कहा। वह टि्वटर पर कमेंट करती हैं और केवल वहां जाती हैं जहां विवाद होता है।

टॉपर 20 छात्रों के घर तक बनेगी सड़क
सपा पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा कार्यकाल में नकल होती थी। हमने प्रोत्साहन योजना लागू करके छात्रों का उत्साहवर्धन करने का निर्णय किया है। बोर्ड परीक्षा में टॉपर 20 छात्रों के घर तक सड़क बनाने का काम होगा। यह सड़क एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ के नाम से जाना जाता है। लगने वाले शिलापट् पर बच्चे का नाम लिखा जाता है।