विभागाध्यक्ष और संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति ने निखिल कुमार राय की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संकाय परिवार गौरवांवित महसूस करता है। प्रो. प्रजापति ने कहा कि कोरोना आपदा में भी संकाय के ढ़ेरों विद्यार्थियों को उच्चशिक्षा नवोदय व केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षक बनने का अवसर मिला। वहीं अनेकों छात्र राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कलाकृतियों का प्रदर्शन के साथ विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्यरत है।

वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के कला संकाय के व्यवहारिक कला विभाग के पूर्व छात्र निखिल कुमार राय के डिजाइन को भारत-इजरायल राजनयिक मैत्री सम्बन्धों की 30वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए लोगो (प्रतीक-चिह्न) के लिए चयनित किया गया है। इसका अनावारण 24 जनवरी इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला (india's Ambassador Sanjeev singla) और भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलान (Israel's Ambassador Naor Gilan) द्वारा किया गया। निखिल कुमार राय दृश्य कला संकाय के व्यावहारिक कला स्नातक के छात्र और बीएचयू गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं और वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में एमए (MA) के छात्र भी हैं। चयनित डिजाइन के लिए निखिल को एक लाख के नकद पुरस्कार (cash prise) की राशि प्रदान की गयी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे बना है लोगो
निखिल मंगलवार को विश्वविद्यालय में व्यवहारिक कला विभाग आए और अपने शिक्षकों व संकाय प्रमुख से आशीर्वाद लिया। इंडिया-इजरायल मैत्री लोगो डिजाइन में दोनों राष्ट्रों के झण्डों में प्रयुक्त स्टार ऑफ डेविड और अशोक चक्र को प्रमुखता से लिया गया है। जो 30 वर्षों को भारतीय-इजरायल राष्ट्रों के मैत्री परिकल्पना को रंगों के माध्यम से भी प्रतिबिंबित करती है। यह लोगो दोनों ही राष्ट्रों के लोगों के बीच परस्पर संबंधों, लगाव, संस्कृति और राष्ट्र के साथ गर्व व पहचान के रूप में तैयार किया गया है।