इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के साथ खेल रहा पड़ोस का बच्चा उसके परिजनों को सूचना देने पहुंचा। बच्चे ने बताया कि एक अज्ञात युवक मासूम को कहीं ले गया है, जिसकी सूचना पाकर मासूम के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। 

औरैया (Uttar Pradesh)। लकड़ी दिलाने के बहाने दरिंदा 6 साल की मासूम को दरिंदा उठा ले गया। यहां रेप करने के बाद उसे बेहोशी हाल में छोड़कर फरार हो गया। वहीं, ईलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पड़ोस के बच्चों के साथ गई थी मासूम
बच्ची अपने पड़ोस के बच्चे के साथ लकड़ी बीनने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उसे लकड़ी दिलाने का बहाना देकर झाड़ियों में ले गया। जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस तरह हुआ खुलासा
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के साथ खेल रहा पड़ोस का बच्चा उसके परिजनों को सूचना देने पहुंचा। बच्चे ने बताया कि एक अज्ञात युवक मासूम को कहीं ले गया है, जिसकी सूचना पाकर मासूम के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने किया यह दावा
परिजनों ने देखा कि बच्ची झाड़ियों में बेहोशी की हालत में पड़ी है। होश में आने के बाद बच्ची ने रो-रोकर पूरी घटना बताई। फिलहाल युवक अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल जो भी युवक है उसकी छानबीन करके जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।