चुनाव आयोग आज रैली और रोड शो पर पाबंदी को लेकर फैसला ले सकता है। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह पूरी संभावना है कि इसे अभी और टाल दिया जाए। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रोड शो और रैलियों को लेकर पाबंदी अभी भी जारी है। इस पर चुनाव आयोग आज फैसला ले सकता है। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह पूरी संभावना है कि रैलियों पर प्रतिबंध आगे भी जारी रहे। 5 जनवरी को चुनाव की घोषणा के बाद आयोग ने 15 जनवरी तक रैली पर रोक लगाई थी। हालांकि बाद में इस और आगे बढ़ाया गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जारी किए गए थे दिशा निर्देश 
निर्वाचन आयोग ने प्रतिबंधों के साथ दिशानिर्देश भी जारी किए थे। उसके अनुसार सार्वजनिक जगह पर नुक्कड़ सभा करने पर भी प्रतिबंध लगाए गए थे। यही नहीं सीमित संख्या में ही लोगों के घर जाकर प्रचार करने की भी अनुमति दी गई थी। आयोग ने नतीजों के बाद विजय जुलूस पर भी प्रतिबंध लगाया था। चुनाव से पहले साइकिल रैली, बाइक रैली और अन्य चीजों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। 
आपको बता दें कि 5 राज्यों में चुनाव 10 फरवरी से शुरु होकर 7 मार्च तक चलेंगे। इसके बाद मतगणना 10 मार्च को होगी। कोरोना के मामलों के मद्देनजर पार्टियों से डिजिटल प्रचार के लिए कहा गया है।