बागपत के बडौत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर किस्म के अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश पर 25 हज़ार रुपये का इनाम भी था जो कि एक हत्या के मामले में पिछले कुछ दिनों से वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान एक कांस्टेबल कवित भी घायल हुए हैं। 

बागपत: यूपी के बागपत के बडौत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर किस्म के अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश पर 25 हज़ार रुपये का इनाम भी था जो कि एक हत्या के मामले में पिछले कुछ दिनों से वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान एक कांस्टेबल कवित भी घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी बडौत में भर्ती करा उपचार किया जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस पूछताछ के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग
आपको बता दें कि मामला बडौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी- खेड़ी प्रधान मार्ग का है, जहां सोमवार दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार बदमाश घूम रहे है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुँची और पूछताछ की तो बदमाशों ने पुलिस को देखकर उनपर फायर झोक दिया। पुलिस पर फायरिंग कर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया तो मुठभेड़ के दौरान पुलिस बल ने जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैरो में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके अन्य तीन साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।

पकड़े गए बदमाश पर घोषित था 25 हजार का इनाम
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का नाम बुद्धप्रकाश बताया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, घायल हुए बदमाश बुद्धप्रकाश पर पुलिस ने पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। इसके साथ ही पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस में एक अवैध तमंचा, कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। वही मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सीओ बडौत युवराज सिंह व एएसपी बागपत मनीष मिश्रा भी मौके पर पहुँचे है। 

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आलाधिकारियों ने मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल पकड़े गए बदमाश व एक घायल कॉन्स्टेबल दोनों को इलाज के लिए सीएचसी बडौत में रेफर किया गया है। जिनका उपचार जारी है। एएसपी बागपत मनीष मिश्रा ने बताया है कि पकड़ा गया बदमाश एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिसपर आधा दर्जन मुकदमे भी दर्ज है। पकड़ा गया बदमाश बुद्धप्रकाश लुहारी गांव का रहने वाला है, जोकि कुछ दिनों पूर्व लुहारी में हुई एक हत्या मामले में भी फरार चल रहा था। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। और फरार हुए उसके अन्य तीन साथियों की तलाश में अलग- अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है।