निलंबित कलेक्ट्रेट कर्मचारी श्याम राज गुप्ता ने डीएम और एडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए गणतंत्र दिवस पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। श्याम राज गुप्ता ने डीएम और एडीएम को भ्रष्टाचार का हीरो बताया है। इसी के साथ आरोप लगाया है कि 61 कलेक्ट्रेट कर्मियों का तबादला बड़े पैमाने पर धन लेकर किया गया। 

इटावा: यूपी के इटावा (Etawah) जिले में डीएम और एडीएम (DM-ADM Etawah) को लेकर निलंबित कलेक्ट्रेट कर्मचारी श्याम राज गुप्ता (Shayam Raj Gupta) ने एक पत्र जारी किया है। कलेक्ट्रेट कर्मचारी श्याम राज गुप्ता ने डीएम और एडीएम को भ्रष्टाचार का हीरो बताया है। इसी के साथ आत्मदाह की चेतावनी भी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अधिकारियों पर लगाया अंधे कानून की तरह काम करने का आरोप
श्याम राज गुप्ता ने अपने पत्र (Shayam Raj Gupta Letter) में लिखा है कि,'अंतिम संदेश, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राजस्व परिषद मुख्यालय के सामने आत्मदाह करूंगा। डीएम श्रुति सिंह और एडीएम जय प्रकाश सिंह अंधे कानून की तरह काम कर रहे हैं।' इसी के साथ आरोप लगाया गया है कि 61 कलेक्ट्रेट कर्मियों का तबादला बड़े पैमाने पर धन लेनदेन कर किया गया था। 
पत्र के माध्यम से ही बताया गया कि इस मामले की शिकायत किए जाने के बाद डीएम और एडीएम ने पिछले वर्ष सितंबर महीने में तबादले रद्द किए जाने का भरोसा दिया था। श्याम राज गुप्ता का कहना था कि इसके बावजूद उसे निलंबित कर दिया गया। 

सीएम की छवि को खराब कर रहे हैं आधिकारी 
श्याम राज गुप्ता ने अपने पत्र में आगे बताया कि, 26 जनवरी 2022 मेरे और देश के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। इसी के साथ डीएम और एडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने वाला अधिकारी बताया।