पूर्वांचल के बाहुबली नेता व पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने रविवार को सपा का दामन थाम लिया। इससे पहले भी वह दो बार सपा से सांसद रह चुके हैं। सपा पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा कि सपा ही मेरा घर है अब मेरी घर वापसी हो गयी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो भी आदेश होगा उसका पालन करूंगा। 

लखनऊ( UTTAR PRADESH ). पूर्वांचल के बाहुबली नेता व पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने रविवार को सपा का दामन थाम लिया। इससे पहले भी वह दो बार सपा से सांसद रह चुके हैं। सपा पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा कि सपा ही मेरा घर है अब मेरी घर वापसी हो गयी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो भी आदेश होगा उसका पालन करूंगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पांच बार संसद सदस्य रह चुके हैं रमाकांत यादव 
रमाकांत यादव जीत कर पांच बार लोकसभा पहुंच चुके हैं। वह 1 बार भाजपा, 2 बार सपा और 2 बार बसपा से सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रमाकांत कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन कुछ दिनों पूर्व ही कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था।

देश में बढ़ रही साम्प्रदायिकता : रमाकांत यादव 
रमाकांत यादव ने सपा में शामिल होने के बाद कहा कि अपने परिवार में आने के बाद ऐसी महसूस हो रहा कि बहुत ज्यादा कुछ बोल तो नहीं सकता। पर इस समय जो देश के हालात हैं वह बेहद खराब हैं। देश का किसान, नौजवान परेशान है वो अखिलेश की तरफ आशा की निगाह से देख रहा है।