युवती का आरोप है कि अमन ने फिर उसे घर बुलाकर कमरे में बंद कर मारपीट, गालीगलौज की गई। जान से मारने के लिए धमकाया भी गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमन उसकी मां व मामा पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

प्रयागराज (Uttar Pradesh) । फेसबुक दोस्त से नजदीकियां बढ़ाना एक युवती को भारी पड़ गया। युवक ने झांसे में लेकर उसे अपने घर लिवा गया। आवभगत के नाम पर कोल्ड ड्रिंग में नशीली दवा मिलाकर धोखे से पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना करेली थाना क्षेत्र में हुई। यही नहीं युवती का आरोप है कि कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फेसबुक से हुई दोस्ती
मुट्ठीगंज निवासी 24 वर्षीय युवती की फेसबुक के माध्यम से करेली निवासी मो. अमन खान से जान पहचान हुई। आरोप है कि धीरे-धीरे अमन ने उससे मिलना-जुलना शुरू कर दिया। 

इस तरह किया रेप
मो. अमन खान से युवती की नजदीकियां बढ़ने लगी। एक दिन झांसा देकर वो युवती को अपने घर ले गया। वहां नशीली दवा मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

कमरे में बंद कर दी ये धमकी
युवती का आरोप है कि अमन ने फिर उसे घर बुलाकर कमरे में बंद कर मारपीट, गालीगलौज की गई। जान से मारने के लिए धमकाया भी गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमन उसकी मां व मामा पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

(प्रतीकात्मक फोटो)