यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। रामपुर विधानसभा सीट के लिए भी वोटिंग जारी है। इस बीच जिले में रजा डिग्री कॉलेज के पास बने पोलिंग बूथ पर फर्जी बूथ एजेंट के पकड़े जाने का मामला सामने आया है।

रामपुर (Uttar Pradesh). यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। रामपुर विधानसभा सीट के लिए भी वोटिंग जारी है। इस बीच जिले में रजा डिग्री कॉलेज के पास बने पोलिंग बूथ पर फर्जी बूथ एजेंट के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। सपा सांसद आजम खान इसी बूथ पर वोट डालने जाते हैं। डीएम आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया करीब 7 फर्जी पोलिंग एजेंट पकड़े गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रामपुर सीट पर इन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला
बता दें, आजम खान के सांसद बनने के बाद रामपुर विस सीट खाली हुई थी। सपा से आजम खां की सांसद पत्नी डॉ. तजीन फातमा, भाजपा से भारत भूषण गुप्ता, कांग्रेस से अरशद अली खां गुड्डू और बसपा से जुबैर मसूद खां इस सीट पर चुनाव मैदान में हैं। 

जानें जिन 11 विस सीटों पर हो रहे उपचुनाव, क्या था 2017 का परिणाम

गंगोह : भाजपा
रामपुर : सपा
इगलास (सुरक्षित) : भाजपा
लखनऊ कैंट : भाजपा
गोविंदनगर : भाजपा
मानिकपुर : भाजपा
प्रतापगढ़ : अपना दल
जैदपुर (सुरक्षित) : भाजपा
जलालपुर : बसपा
बलहा (सुरक्षित) : भाजपा
घोसी : भाजपा