पहला प्रसाद मिलने के बाद महाबीर के परिवार के खुशी का ठिकाना नहीं है। कहा जा रहा है कि दलित महाबीर के परिवार को राम जन्मभूमि मंदिर के प्रसाद के साथ राम चरित मानस भी भेंट किया गया है। 

अयोध्या (Uttar Pradesh) । राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के प्रसाद का वितरण शुरू हो गया है। पहला प्रसाद एक दलित महाबीर परिवार के घर पहुंचा है। बता दें यह वही दलित का परिवार है, जिसके घर सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव प्रचार के प्रतिबंध के दौरान भोजन करने गए थे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राम चरित मानस भी किया गया भेंट
पहला प्रसाद मिलने के बाद महाबीर के परिवार के खुशी का ठिकाना नहीं है। कहा जा रहा है कि दलित महाबीर के परिवार को राम जन्मभूमि मंदिर के प्रसाद के साथ राम चरित मानस भी भेंट किया गया है। 

शनिवार से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद
राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के बाद आज पंडाल की साफ-सफाई की जा रही है। माना जा रहा है कि आज और कल साफ-सफाई अभियान चलेगा। इसके बाद यानी शनिवार से मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों ने आज सुबह ही राम जन्मभूमि स्थल का मुआयना किया था।