जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में खेत में खाद डाल रहे किसान हरखू चौहान पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि अहिरिपुर गांव निवासी चौहान गुरुवार दोपहर अपने खेत में खाद डाल रहे थे। उसी दौरान उनपर आकाशीय बिजली गिरी।


गाजीपुर. जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में खेत में खाद डाल रहे किसान हरखू चौहान पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि अहिरिपुर गांव निवासी चौहान गुरुवार दोपहर अपने खेत में खाद डाल रहे थे। उसी दौरान उनपर आकाशीय बिजली गिरी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चौहान के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।जिसके बाद प्रशासन ने मृतक के घरवालों को उचित सहयोग दिलाने का भरोसा दिया है।
(नोट- यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)