राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान का कहना है कि वे तेरहवीं में गए थे और अंदर बैठे थे, इसी दौरान बाहर से चार-पांच युवकों ने आकर नारेबाजी की, जिन्हें ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। हंगामा करने वाले रालोद समर्थक बताए गए हैं।

मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh) । किसान और बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट होने की खबर है, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर घटना को लेकर राजोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्टीट किया है। यह घटना सोरम गांव में सोमवार की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सोमवार को सोरम गांव स्थित एक तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका विरोध कर दिया। विरोध के ग्रामीणों व मंत्री समर्थकों में मारपीट हो गई। जिसमें तीन युवक घायल हो गए हैं। 

राज्यमंत्री ने कही ये बातें
डॉक्टर संजीव बालियान का कहना है कि वे तेरहवीं में गए थे और अंदर बैठे थे, इसी दौरान बाहर से चार-पांच युवकों ने आकर नारेबाजी की, जिन्हें ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। हंगामा करने वाले रालोद समर्थक बताए गए हैं।

रालोद नेताओं ने की पंचायत
घटना के बाद शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सोरम में चौपाल पर पंचायत शुरू हो गई। वहीं रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान समेत अन्य रालोद नेता भी पंचायत में पहुंच गए। 

जयंत चौधरी ने ट्टीट में लिखी ये बातें
घटना की जानकारी मिलने पर रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में बीजेपी नेताओं और किसानों के बीच हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। किसान के पक्ष में बात नहीं होती तो कम से कम, व्यवहार तो अच्छा रखो। किसान की इज्जत तो करो। इन कानूनों के फायदे बताने जा रहे सरकार के नुमाइंदों की गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे गाँववाले?

Scroll to load tweet…