यूपी के फर्रुखाबाद में एक युवक ने अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने थाने में जा कर सरेंडर कर दिया। 4 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपनी पत्नी की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने थाने में जाकर पुलिस वालों को हत्या की जानकारी देते हुए खुद को सरेंडर कर दिया। जब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो पाया कि खून से लथपथ महिला का शव चारपाई पर पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के खानपुर नगला गांव की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गड़ासे से गला काटकर की पत्नी की हत्या
पुलिस द्वारा मामले की पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि सोमवार रात एक बजे 40 वर्षीय सुनील का उसकी पत्नी किरन से झगड़ा हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपित सुनील ने किरन की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी। पति-पत्नी के अलावा दंपति के 2 बच्चे भी हैं। घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी बच्चों को फतेहगढ़ में अपने बहनोई के घर छोड़ आया था। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी की एक युवक से दोस्ती थी। उन दोनों की यह दोस्ती उसे पसंद नहीं थी। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को कई बार समझाया था कि वह उस युवक से बात ना किया करे लेकिन वह मान नहीं रही थी। 

चार साल पहले की थी लव मैरिज
बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर एक बार फिर दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका का मायका शाहजहांपुर स्थित गुलाब गांव में है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतका के मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है। वहीं पड़ोसियों से मामले की पूछताछ परने पर पता चला कि सुनील और किरन ने चार साल पहले लव मैरिज की थी। यह उन दोनों की दूसरी शादी थी। किरन अपने बच्चों को पति के घर छोड़कर आई थी। 

फर्रुखाबाद: शिक्षक पति की दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने कचहरी में जमकर किया बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला