उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ऐसा मामला सामने आया जिसे जानने के बाद इलाके के हर शख्स की आंखें नम हों गई। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी दो साल की मासूम बेटी की पहले हत्या की फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया।

सहारनपुर(Uttar Pradesh). उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ऐसा मामला सामने आया जिसे जानने के बाद इलाके के हर शख्स की आंखें नम हों गई। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी दो साल की मासूम बेटी की पहले हत्या की फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। कमरे में मिले सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह लिखा। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले जी छानबीन शुरू कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में कंबोह कटहरा चौकी के पास झोटेवाला मोहल्ले में रहने वाले शोएब (32) और उसकी दो वर्षीय बेटी सिदरा कमरे में मृत हालत में मिले। शोएब का शव फंदे से लटका था तो सिदरा फर्श पर बिछे गद्दे पर मृत पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो कमरे से सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने बताया कि शोएब किराए के मकान में रहता था। करीब छह माह पूर्व उसकी पत्नी नाजिया की मौत हो गई थी। तब नाजिया पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया था कि शोएब ने ही उसे मरवाया है। अभी तक इस मामले की भी जांच पूरी नहीं हुई थी।

सुसाइड नोट में लिखा-नहीं जी सकता ऐसी जिंदगी 
पुलिस के मुताबिक जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें भी शोएब ने ससुराल पक्ष से तनाव होने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने नाजिया से लव मैरिज की थी। मगर तकरीबन 6 माह पूर्व उसकी मौत हो गई। जिसको लेकर ससुराल पक्ष की ओर से उसे काफी परेशान किया गया। नाजिया की मौत को लेकर भी उस पर आरोप लगाए और केस दर्ज कराया गया। इन्हीं हालात में ही वह अपनी और बच्ची की जीवनलीला समाप्त कर रहा है। 

पुलिस कर रही जांच 
कुछ लोगों में ये चर्चा थी कि शोएब के हाथ बंधे हुए थे, पुलिस भी यह जांच करने में लगी है कि शोएब और उसकी बेटी के हाथ बंधे थे या नहीं। एक तरफ सुसाइड नोट से यह पता चलता है कि शोएब ने आत्महत्या की, लेकिन यदि उसके हाथ बंधे तो इससे हत्या की तरफ इशारा होता है। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। शोएब की मां आसमा की ओर से ससुराल पक्ष के मुस्तकीम, रजिया और एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि अभी तक यही लग रहा है कि शोएब ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट भी मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चलेगा। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है कि शोएब ने आत्महत्या क्यों की। मृतक के हाथ बंधे होने की उन्हें जानकारी नहीं है।