पीड़िता का आरोप है कि ससुर आए दिन उसके साथ तमंचे के बल पर रेप करने लगा। आखिर में परेशान होकर पीड़िता ने अपने दादा को कॉल कर आपबीती सुनाई। इसके बाद वे जैसे-तैसे लॉकडाउन में पहुंचे। पीड़िता से बात करने के बाद वे उसे लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे और इंसाफ की गुहार लगाई। ताकी उसे इसे इस नर्क से आजादी मिल सके।  

मुरादाबाद (Uttar Pradesh) । यूपी पुलिस से रिटायर्ड एक दारोगा ने पवित्र रिश्ते को कलंकित कर डाला। बेटा खेत में गया तो मौके पाकर अपनी बहू से ही तमंचे के बल पर रेप करने लगा। आरोप है वह ऐसा आए दिन करने लगा। वहीं, आखिर में परेशान होकर पीड़िता ने अपने दादा को फोन कर पूरी कहानी सुनाई। जिसके बाद लॉकडाउन में किसी तरह आजमगढ़ से मुरादाबाद पहुंचे दादा उसे लेकर बिलारी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
पीड़िता के मुताबिक उसके ससुर यूपी पुलिस से दरोगा के पद से रिटायर्ड हुए हैं। वे घर में देसी हथियार रखते हैं। पति बहुत सीधा-सादा है और वे अपने पिता से डरे रहतें हैं। ससुर उसके पति को हमेशा धमका कर रखते हैं। आरोप है कि शादी के 4 माह बाद से ही ससुर की गंदी हरकत सामने आई थी। लेकिन, उस समय आरोपी ने माफी मांग कर मामला रफा-दफा करा दिया था। एक दिन जब उसका पति खेत पर पानी लगाने गया था, तब उसके ससुर ने उसके साथ तमंचे के बल पर रेप किया। धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत कि तो उसके मायके वालों को भी नुकसान पहुंचाएगा।

ऐसे खुला राज
पीड़िता का आरोप है कि ससुर आए दिन उसके साथ तमंचे के बल पर रेप करने लगा। आखिर में परेशान होकर पीड़िता ने अपने दादा को आजमगढ़ कॉल कर आपबीती सुनाई। इसके बाद वे जैसे-तैसे लॉकडाउन में मुरादाबाद पहुंचे। पीड़िता से बात करने के बाद वे उसे लेकर कोतवाली बिलारी पुलिस के पास पहुंचे और इंसाफ की गुहार लगाई। ताकी उसे इसे इस नर्क से आजादी मिल सके। 

पुलिस ने कही ये बातें
पुलिस का कहना है कि जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह पुलिस से रिटायर्ड दरोगा हो या पुलिस में कार्यरत दरोगा हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

(प्रतीकात्मक फोटो)