एक पिता ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर डाली। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पिता ने बेटी की हत्या करने के बाद खुद पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी

फिरोजाबाद(Uttar Pradesh ). यूपी के फिरोजाबाद में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जसराना थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर खुटियाना में एक पिता ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर डाली। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पिता ने बेटी की हत्या करने के बाद खुद पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। हत्या का कारण बेटी के प्रेमप्रसंग से नाराजगी बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि रविवार सुबह जसराना के गांव सलेमपुर खुटियाना में रहने वाले हरिवंश ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसने अपनी बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला है। घटना की सूचना होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हरिवंश के घर से उसकी बेटी पूजा (25) का रक्तरंजित शव बरामद किया । पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही CO ओपी सिंह व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष जसराना गिरीश चंद्र ने बताया कि हरिवंश ने अपनी पुत्री पूजा की हत्या की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या का बाद गांव में कई तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है। चर्चा है कि युवती एमए कर चुकी थी और उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे युवती के परिजन नाराज थे।