राजधानी में कुर्सी रोड स्थित ज्ञान दूध डेयरी में भीषण आग लग गई। डेयरी की चिमनी से काला धुंआ और आग की लपटें निकलता देख आस-पास के लोग घबरा गए। प्लांट में लगी आग के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में गुरुवार की सुबह कुर्सी रोड स्थित ज्ञान दूध डेयरी में 40 फीट ऊंचाई पर मशीनरी एरिया में आग लग गई। धुआं और आग की लपटों को निकलता देख कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने पहले खुद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होते देख दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई फायर स्टेशनों से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे
दूध डेयरी की चिमनी से काला धुआं और आग की लपटें निकलती देख स्थानीय लोग घबरा गए और दमकल व प्लांट अधिकारियों से संपर्क किया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही बीकेटी, हजरतगंज और इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल कर्मी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। आंग की ऊंचाई अधिक थी इसलिए दमकल की गाड़ियों से फायर फाइटिंग में दिक्कतें हो रही थीं। आनन फानन में हजरतगंज फायर स्टेशन से हाईड्रोलिक प्लेटफार्म भेजा गया। 

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से पाया काबू
इसकी सूचना प्राप्त होते ही हाइड्रोलिक प्लेटफार्म समेत चार दमकल की गाड़ियों ने बहुत मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में काफी मशीनरी जल गई है। सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग जहां पर लगी थी वह एरिया टीन सेड से ढका था। इस कारण और दिक्कतें हुई। आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। तो वहीं दूसरी ओर एफएसओ इंदिरानगर शेर अली खान ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे कुर्सी रोड स्थित ज्ञान डेयरी की ड्रायर मशीन जो कि गर्म हवा को बाहर निकालता है, उसी से जुड़ी चिमनी में आग लगने की सूचना मिली। 

जानिए आखिर क्या है हाईड्रोलिक प्लेटफार्म
हाईड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से 14 माले की ऊचांई तक आग पर काबू पाया जा सकता है। इसमें सबसे आगे एक टोकरी लगा होता है। क्रेन के अगले भाग जैसे लोहे की रॉड का जितना मोटा रॉड होता है जिसके सहारे पाइप ऊपर की टोकरी तक ले जाया जाता है। उस टोकरी में एक फायरमैन पाइप लेकर बैठता है। उसके बाद उस प्लेटफार्म का चालक बटन आन करके टोकरी में बैठे व्यक्ति को ऊंचाई पर ले जाता है। इसके बाद वह ऊंचाई से आग से लड़ाई करता है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मायावती के निशाने पर रही भाजपा सरकार, कहा- गरीबों पर पड़ रही सीधी मार

योगी सरकार ने बच्चों के लिए शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान', जानिए क्या है CM योगी का खास प्लान