फिरोजाबाद में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को महिला के परिजनों ने पकड़ लिया। युवक के कपड़े उतरवाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे रात भर पेड़ से बांधकर रखा। फिलहाल पुलिस युवक को मुक्त करवाकर उससे पूछताछ कर रही है।

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। फिरोजाबाद के जसराना में प्रेमिका से रात में मिलने गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजानों ने गांव वालों के साथ मिलकर युवक को पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बुधवार सुबह किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना का जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से बांधे गए प्रेमी को छुड़वाया और उसे अपने साथ थाने लेकर चली गई। यह घटना नगला बदीला गांव की है। युवक चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था युवक
ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर आया था। जिसकी लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस उसे छुड़वाकर थाने ले गई है। थाने में युवक से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक रात भर पेड़ से बंधा रहा था। मंगलवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने चोरी छुपे उसके घर गया था। जब महिला के परिजन सो गए थे तो युवक उनके घर में घुसा था। घर में युवक के आने की आहट से परिजन जाग गए और उन्होंने उसे घर में घुसता देख पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने युवक के कपड़े उतरवाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

पुलिस ने परिजनों से युवक को करवाया मुक्त
पुलिस को घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को परिजनों से मुक्त करवाया। बताया जा रहा है कि रात भर युवक पेड़ से बंधा रहा था। पुलिस ने गांव का माहौल देखते हुए वहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जिससे कि लोगों के बीच तनाव की स्थिति न बन सके। थाना जसराना इंस्पेक्टर आजाद पाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभी युवक को थाने लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीरमिलने पर मामले दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

फिरोजाबाद में युवक का मर्डर कर गली में फेंका शव, परिजनों ने इस बात को लेकर जताया हत्या का शक