यूपी के फिरोजाबाद जिला जेल में एक बुजुर्ग कैदी की करतूत उसकी जान पर बन आई। दरअसल कैदी ने अपने हाथ की अंगुली से अंगूठी निकालकर अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा लिया। जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई और आनन-फानन में जिला प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले फिरोजाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर की जेल में बंद बुजुर्ग कैदी की करतूत की वजह से उसकी जान पर बन आई क्योंकि उसने हाथ की अंगुली से अंगूठी निकालकर अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा लिया। इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में प्रशासन ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कैदी के द्वारा किए गए कारनामें को लेकर जेल में मौजूद अन्य कैदियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैदी का आगरा मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर की जेल का है। यहां पर मैनपुरी निवासी एक 65 वर्षीय कैदी शाहिर अली हत्या के आरोप में सजा काट रहा है। इसी कैदी ने जेल में ऐसी हरकत के बाद उसकी जान पर आफत पड़ आई। दरअसल कैदी ने अपने अंगुली की अंगुठी अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा ली और उसी के बाद उसकी हालत खराब हो गई। इसके तुरंत बाद जेल प्रशासन ने उसे फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचाया पर डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

अन्य कैदियों के द्वारा जेल प्रशासन को हुई जानकारी
इस पूरे प्रकरण को लेकर जिला जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वह शाहिर अली नाम का कैदी है और हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उसने शुक्रवार की देर रात अपने प्राइवेट पार्ट पर अंगूठी चढ़ा ली थी जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। इस बात की जानकारी जेल में बंद अन्य कैदियों के द्वारा पता चली। उसके बाद उपचार के लिए उसको आगरा भेजा गया है और इलाज जारी है। जेल में बंद इस कैदी की हरकत को लेकर अन्य लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मेरठ: धू-धूकर जलती रही कार, जांच संबंधी कागजात भी थे गाड़ी में मौजूद, महिला अफसर को है इस बात का शक