यूपी के एटा से एक सनसनीखेज खबर है। यहां की रहने वाली किशोरी से पहले दुष्कर्म किया गया, उसके बाद में जब उसने इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद उसे राजस्‍थान ले गए और 30 हजार रुपये में बेच दिया। 

एटा ( UTTAR PRADESH ). यूपी के एटा से एक सनसनीखेज खबर है। यहां की रहने वाली किशोरी से पहले दुष्कर्म किया गया, उसके बाद में जब उसने इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद उसे राजस्‍थान ले गए और 30 हजार रुपये में बेच दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस से गुहार लगाई तो काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने आखिरकार को राजस्थान के हनुमानगढ़ से बरामद कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर भजेरा का है। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका अपहरण इसलिए किया जिससे वह कोर्ट में जाकर गवाही न दे सके। इसके बाद आरोपी उसे एक व्यक्ति को 30 हजार रुपये में बेच दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है। 

गवाही में न पहुंचे इसलिए किया अपहरण 
रेप केस में पीड़िता कोर्ट में गवाही न दे पाए इसलिए उसकी किडनैपिंग की गई थी। किडनैप के बाद उसका काफी टॉर्चर किया गया। लेकिन पुलिस सर्विलांस की मदद से पीड़िता को ढूंढ निकाला। पुलिस ने राजस्थान के हनुमानगढ़ से किशोरी को बरामद कर लिया।