यूपी के अमेठी में मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी अस्पताल में भर्ती मरीज को देखकर वापस लौटे थे।

अमेठी (Uttar Pradesh). यूपी के अमेठी में मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी अस्पताल में भर्ती मरीज को देखकर वापस लौटे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मरीज को देखकर वापस लौट रहे थे सभी
हादसा कोतवाली क्षेत्र के बारहमासी कस्बे के पास हुआ। लाला का पुरवा भरेथा के रहने वाले 6 लोग सोमवार देर रात गाड़ी से संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज का हालचाल लेने के बाद घर वापस लौट रहे थे। गौरीगंज अमेठी हाइवे पर बारहमासी कस्बे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। आमने सामने हुई भीषण टक्कर में कार सवार सुरेंद्र कश्यप, श्रीचंद, कल्पनाथ, धीरज और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। 

जेसीबी से कार से निकाले गए लोग
सीओ ने बताया, बोलेरो में 6 लोग सवार थे। एक व्यक्ति को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवा कर किसी तरह बोलेरो सवार लोगों को बाहर निकाला।