इटावा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश उपाध्यक्ष और इटावा लोकसभा से दो बार से पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य समेत दर्जन भर लोग भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। 

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Shakya) अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। रघुराज सिंह शाक्य इटावा लोकसभा से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई मौजूद रहे। इससे पहले शिवकुमार बेरिया और शारदा प्रताप शुक्ला भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रघुराज सिंह शाक्य के साथ पूर्व जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, बसपा नेता बादशाह राजपूत, सर्वेश चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा शाक्य समेत कई नेता भाजपा में शामिल हुए। रघुराज सिंह शाक्य और इटावा प्रसपा जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। 

Scroll to load tweet…

प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुराज सिंह शाक्य को सदर सीट से टिकट ने मिलने के कारण वह बीजेपी में शामिल हुए। दरअसल शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया। लेकिन वह अपने समर्थकों को टिकट नहीं दिला पाए। जिसके चलते ज्यादातर समर्थक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। ऐसी बीच कुछ समर्थक भाजपा के बजाए कांग्रेस या निर्दलीय भी अपनी किस्तम आजमाने में लगे हुए हैं।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

सपा अध्यक्ष ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'दिव्यांग पर दबाव डालकर भाजपा के पक्ष में करवाया वोट'

बिजनौर की जनता से बोले पीएम मोदी- 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की नदी का पानी ठहरा हुआ था