पुलिस को पता चला कि मृतक पूर्व विधायक का बेटा था। इसके बाद इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की।

मुजफ्फरनगर (Uttar Pradesh)। पूर्व विधायक के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। घटना उस समय की है, जब पूर्व विधायक पुत्र एक मकान में अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान गोली लगी और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल गोली कैसे लगी यह बताने को कोई तैयार नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मकान के अंदर बैठा था उपेंद्र 
यह घटना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग की है। जहां मकान में पूर्व विधायक ठाकुर मूलचंद का पुत्र उपेंद्र अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी मकान के भीतर उपेंद्र को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसाकी मौत हो गई।

फॉरेंसिक टीम ने की जांच 
पुलिस को पता चला कि मृतक पूर्व विधायक का बेटा था। इसके बाद इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की।

दो बार विधायक थे ठाकुर मूलचंद्र
उपेंद्र के पिता पूर्व ठाकुर मूलचंद्र दो बार विधायक रह चुके हैं। सबसे पहले 1974 में कांधला से भारतीय क्रांति दल और उसके बाद 1977 में थानाभवन से जनता पार्टी से विधायक रहे थे। सीओ मंडी हरीश भदौरिया ने पूरे मामले में परिजनों की तहरीर और जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कही है।