मुंबई से गांधी शांति यात्रा लेकर निकले पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा सोमवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। अखिलेश यादव की मौजूदगी में नागरिकता कानून को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सीएए पूरी तरह से संविधान के खिलाफ है। कानून में इस तरह के संशोधन की कोई जरूरत नहीं थी। इससे देश में डर, अशांति का माहौल है।

लखनऊ (Uttar Pradesh). मुंबई से गांधी शांति यात्रा लेकर निकले पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा सोमवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। अखिलेश यादव की मौजूदगी में नागरिकता कानून को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सीएए पूरी तरह से संविधान के खिलाफ है। कानून में इस तरह के संशोधन की कोई जरूरत नहीं थी। इससे देश में डर, अशांति का माहौल है। बता दें, मुंबई से शुरू हुई गांधी शांति यात्रा का समापन दिल्ली में 30 जनवरी को होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गृहमंत्री अमित शाह को नहीं देना चाहिए था ऐसा बयान
उन्होंने कहा, धर्म के आधार पर कानून बनाने की जरूरत नहीं है। यूपी में लोगों को नागरिकता देने के लिए पहचान करना शुरू हो गया है। सरकार समाज को धर्म के आधार पर बांटना चाहती है। जबकि सरकार का काम लोगों को भय दूर करना होता है। यहां हाल ही में आए गृहमंत्री ने कहा, सीएए किसी भी कीमत पर वापस नहीं होगा। क्या गृहमंत्री को ऐसा बयान देना चाहिए? ये उन्हें शोभा नहीं देता।

सरकार में बैठे लोग एक दिन रोएंगे
वहीं, अखिलेश यादव ने कहा, आज भी याद है वो दिन जब सरकार ने कहा था कि नोटबंदी के बाद आतंकवाद की कमर टूट जाएगी। अवैध ट्रांजेक्शन बंद हो जाएंगे। अब आलम ये है कि अर्थव्यवस्था की डफली फट गई है। सरकार इस सच को छिपाने के लिए हिंसा का सहारा ले रही है। जो लोग आज सरकार में बैठे हैं, वो एक दिन रजाई में मुंह छुपा कर रोएंगे।