यूपी के महोबा में सरकारी शिक्षकों को सपना चौधरी के गाने पर डांस करना महंगा पड़ गया। डांस का वीडियो वायरल होने पर बीएसए महेश प्रताप सिंह ने 2 महिला शिक्षक समेत 4 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही वीडियो की जांच भी शुरू कर दी है। जांच के बाद अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

महोबा (Uttar Pradesh). यूपी के महोबा में सरकारी शिक्षकों को सपना चौधरी के गाने पर डांस करना महंगा पड़ गया। डांस का वीडियो वायरल होने पर बीएसए महेश प्रताप सिंह ने 2 महिला शिक्षक समेत 4 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही वीडियो की जांच भी शुरू कर दी है। जांच के बाद अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला कबरई विकासखंड के कालीपहाड़ी स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय का है। बेसिक शिक्षा अधिका​री महेश प्रताप सिंह ने बताया, विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक केशव प्रजापति, महिला शिक्षक निधि गुप्ता और सरिता पाल और एक अन्य शिक्षक का डांस करते 2 वीडियो वायरल हुए थे। चारों शिक्षक स्कूल में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गीत गोली चल जावेगी... पर डांस कर रहे थे। शिक्षकों को सस्पेंड कर वीडियो की जांच की जा रही है।