यूपी के गाजियाबाद में एक बिजनेसमैन ने पहले अपने 2 बच्चों की गला घोंट हत्या की, उसके बाद अपनी दो पत्नियों के साथ अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से छलांग लगा जान दे दी। 5 लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद (Uttar Pradesh). यूपी के गाजियाबाद में एक बिजनेसमैन ने पहले अपने 2 बच्चों की गला घोंट हत्या की, उसके बाद अपनी दो पत्नियों के साथ अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से छलांग लगा जान दे दी। 5 लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के के पीछे का कारण बिजनेस में नुकसान बताया जा रहा है। यह नुकसान एक शख्स की धोखाधड़ी की वजह से बताया जा रहा है। अपार्टमेंट की दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में उस शख्स का नाम भी लिखा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि मामला कृष्णा अपरा सफायर के फ्लैट नंबर A-805 का है। यहां रहने वाले गुलशन वासुदेव का जीन्स का बिजनेस था। करीब डेढ़ महीने पहले ही वो अपनी 2 पत्नियों और 2 बच्चों के साथ दिल्ली से इंदिरापुरम रहने आए थे। गुलशन और उसकी दो पत्नियों ने पहले सो रहे अपने बेटे ऋतिक और बेटी किट्टू की रस्सी से गला घोंट हत्या की। जब वे निढाल हो गए तो चाकू से दाेनों का गला रेत दिया। घर में पले खरगोश की भी गला मरोड़कर हत्या की गई। इसके बाद गुलशन ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ 8वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिसमें तीनों की मौत हो गई।

घटना के पीछे ये हो सकती है वजह
बताया जा रहा है कि गुलशन वासुदेव को बिजनेस में दो करोड़ का नुकसान हुआ था। उसके भाई हरीश ने आरोप लगाया है कि गुलशन के साढ़ू राकेश वर्मा ने उसके साथ धोखाधड़ी की। वहीं, अपार्टमेंट की दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में भी राकेश वर्मा को उनकी मौत का जिम्मेदार बताया गया है। घटनास्थल से पुलिस को कुछ बाउंस हुए चेक भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने कही ये बात
एसएसपी ने कहा, सुसाइड नोट से यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। बिजनेस में काफी नुकसान हुआ था। बैंक का भी कर्ज था, जिसे गुलशन चुका नहीं पा रहा था। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना मंगलवार सुबह 5 बजे की है। अपार्टमेंट के गार्ड ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।