यूपी में उन्नाव में एक लड़की ने लड़के पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को लखनऊ रेफर किया गया है। हालांकि, पुलिस ने तेजाब हमले की पुष्टि नहीं की है। आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

उन्नाव (Uttar Pradesh). यूपी में उन्नाव में एक लड़की ने लड़के पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को लखनऊ रेफर किया गया है। हालांकि, पुलिस ने तेजाब हमले की पुष्टि नहीं की है। आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला मौरावां थाना क्षेत्र के भवानीगंज का है। यहां दूध की डेयरी चलाने वाले महादेव के बेटे रोहित पर एक लड़की ने तेजाब से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, रोहित डेयरी पर काम कर रहा था, तभी वहां एक लड़की आई और उसपर तेजाब फेंक दिया। आनन फानन में युवक को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवक को लखनऊ के पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

तो इस वजह से युवती ने फेंका तेजाब
जानकारी के मुताबिक, रोहित और युवती बीते कई महीनों से एक दूसरे से बात कर रहे थे। आशंका लगाई जा रही है कि युवती ने एक तरफा प्यार में युवक पर तेजाब फेंका। मौरावां थानाध्यक्ष राजेंद्र रजावत ने बताया, युवती और उसके परिवारीजनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। अभी फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। एहतिहातन गांव में पुलिस बल लगाया गया है।