खागा कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का बिरादरी के एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में चर्चा फैलने के बाद उनके घर वालों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी। इसपर दोनों के परिवार वाले विरोध करते थे। लेकिन, प्रेमी युगल छिपकर मिलते रहे। इधर, युवती के परिवार वालों ने शादी तय कर दी। 

फतेहपुर (Uttar Pradesh) । मोहब्बत परवाना चढ़ा तो परिवार वालों ने बेटी की शादी तय कर दी। वहीं, प्यार में नाकाम होते देखकर प्रेमिका ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। प्रेमिका के मौत की खबर से आहत प्रेमी ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है पूरा मामला
खागा कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का बिरादरी के एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में चर्चा फैलने के बाद उनके घर वालों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी। इसपर दोनों के परिवार वाले विरोध करते थे। लेकिन, प्रेमी युगल छिपकर मिलते रहे। इधर, युवती के परिवार वालों ने शादी तय कर दी। 

इस कारण दी जान
छह मई को युवती की शादी होने की वजह से युवक भी तनाव में था। वहीं, प्रेमी-प्रेमिका भी प्यार न मिलने से रहने लगे। प्रेमिका ने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिवार वाले पूरी रात युवती की आत्महत्या की बात छिपाए रहे। रविवार सुबह जब प्रेमिका की मौत की जानकारी हुई तो युवक बर्दाश्त नहीं कर सका।

ताना मिलने पर उठाया जंगल में ये कदम
वह युवती के घर पहुंचा तो परिजनों ने ताने देकर भगा दिया। इससे आहत युवक जंगल की ओर भाग गया, जहां पर उसने आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। इस पीछा करते हुए घर वालों ने उसे आनन फानन फंदे से नीचे उतारा। उसे गंभीर हालत में खागा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

इस तरह बची प्रेमी की जान
ग्रामीणों के बीच चर्चा रही कि प्रेमी युवक जब जंगल में पहुंचा तो उसने चचेरे भाई को मोबाइल फोन पर बताया था कि फांसी लगाने जा रहा हूं। इसपर चचेरे भाई ने तुरंत घर वालों को जानकारी दी थी। फांसी के लिए फंदा बनाकर लटकते ही घर वाले पीछे से जंगल पहुंच गए और उसकी जान बचा ली।

(प्रतीकात्मक फोटो)