स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षिका अपने प्रेमी के घर चली गई। घर पर प्रेमी और उसकी मां मौजूद थी। शिक्षिका मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में प्रेमी से मिलने गई थी। 

कानपुर (Uttar Pradesh)। प्रेमी से मिलने उसके घर के अंदर कमरे में गई प्रेमिका की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। गर्दन में उंगलियों के निशान मिले हैं, वहीं, चेहरे और गर्दन पर अन्य चोटें हत्या से पूर्व उसके साथ मारपीट किए जाने का इशारा कर रही हैं। पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड भी तैयार कराई है। पुलिस का मानना है कि कमरे में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद प्रेमी ने ही मारपीट करके (प्रेमिका) शिक्षिका का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के ममेरे भाई और प्रेमी के पिता समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बता दें कि परिवार के खिलाफ दोनों शादी करना चाहते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी से मिलने गई थी घर
स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षिका अपने प्रेमी के घर चली गई। घर पर प्रेमी और उसकी मां मौजूद थी। शिक्षिका मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में प्रेमी से मिलने गई थी। 

इस तरह दी जानकारी
कुछ देर बाद प्रेमी ने बहनोई (शिक्षिका के ममेरे भाई) को उसकी हालत बिगडऩे की जानकारी दी। इसपर उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टर ने उसकी पहले ही मौत होने की पुष्टि कर दी। इसपर शिक्षिका के घर वालों में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी। शिक्षिका के पिता ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

ममेरे भाई के साले से थे प्रेम संबंध
बर्रा निवासी 19 वर्षीय शिक्षिका क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में प्राइमरी क्लास में पढ़ाती थी। स्कूल के पास ही उसके ममेरे भाई का साला रहता है। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे, स्कूल के घर नजदीक होने के कारण अक्सर वह जाने आने लगी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और मोबाइल फोन पर भी बातचीत होती रही।

परिवार ने किया था शादी से इनकार
दोनों ने अपने परिवार वालों के सामने शादी कराने का प्रस्ताव रखा। शिक्षिका के घर वालों ने रिश्तेदारी में शादी करने से इनकार कर दिया। शिक्षिका उससे शादी करना चाहती थी और प्रेमी के घर जाकर मिलती रही।

(प्रतीकात्मक फोटो)