यूपी के गोरखपुर में रिटायर्ड दरोगा पर उसकी बहू ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह 7 साल के बेटे के साथ जान दे देगी। आरोप है कि ससुर के दबाव में पुलिस मामले की गंभीरता से जांच नहीं कर रही है।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक महिला ने अपने रिटायर्ड दरोगा ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसका पति वाराणसी में प्राइवेट नौकरी करता है। ससुर ने इसी बात को फायदा उठाने की कोशिश की है। महिला ने बताया कि उसके ससुर ने सिर में तेल लगवाने के बहाने उसे अपने कमरे में बुलाया और फिर बहू से कहा कि आज घर पर कोई नहीं है। आज अपना प्रॉमिस पूरा करेंगे। सुंदर बनकर रहा करो। महिला ने बताया कि उसे अपने ससुर की नीयत पर पहले से शक था। जिसके बाद महिला ने ससुर का पूरा कारनामा अपने कैमरे में कैद कर लिया। महिला ने बताया कि देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब महिला ने मामले की शिकायत अपने पति से की तो उसने पत्नी को ही गलत ठहरा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला ने दी जान देने की धमकी
जिसके बाद महिला अपने बहन के घर चली गई। गोरखपुर के कैंट इलाके के रिटायर्ड दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला ने बताया कि उसके ससुर सीएम सुरक्षा में थे। हालांकि अब वह रिटायर हो चुके हैं। महिला ने बताया कि पहले भी मामले की शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद महिला ने बीते शुक्रवार को एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपने 7 साल के बेटे के साथ अपनी जान दे देगी। महिला ने बताया कि वर्ष 2014 में रिटार्यड दरोगा के बेटे से उसकी शादी हुई थी। महिला ने बताया कि 6-6 महीने तक उसके पति घर नहीं आते थे। वहीं शादी के बाद से ससुर और देवर उस पर गंदी नियत रखने लगे थे। 

कैमरे में कैद हुई ससुर की हरकत
महिला ने बताया कि साल 2019 में जब वह नहाने के लिए गई तो जबरन उसका देवर भी वॉशरूम में आ गया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। लेकिन शर्म के कारण महिला ने किसी को भी इस घटना के बारे में नहीं बताया। इसी बात का फायदा उठाकर देवर के हौसले और बुलंद हो गए। इसके बाद उसने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने परिवार के अन्य सदस्यों के देवर की हरकतों के बारे में बताया तो सभी ने उसे ही गलत ठहरा दिया। वहीं फरवरी 2022 में सास और देवर किसी शादी में गए थे। इसके बाद ससुर की गंदी हरकतों को महिला ने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। महिला ने बताया कि रात 1 बजे ससुर ने जबरन उसके कमरे में घुसकर उसके साथ गंदी हरकतें करने लगे। ससुर की काफी बातें कैमरे में कैद हो गई। 

महिला दरोगा पर लगाया गंभीर आरोप
महिला का आरोप है कि यह सब झेलते-झेलते वह काफी बीमार हो गई। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत कैंट पुलिस से की। पुलिस के बताए अनुसार, महिला ने एप्लीकेशन लिख दिया। पुलिस ने एप्लिकेशन के आधार पर छेड़खानी, मारपीट और धमकी जैसी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना एयरफोर्स चौकी इंचार्ज सुनीता सिंह को मिली। इसी बीच महिला को जानकारी मिली कि दुष्कर्म का केस पुलिस ने दर्ज नहीं किया तो उसने महिला दरोगा से गुहार लगाई। इस पर महिला दरोगा ने कहा कि 164 के बयान में अगर दुष्कर्म की पुष्टि होगी तो दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी जाएगी। लेकिन इसके लिए भी खर्चा लगेगा। इस पीड़िता ने महिला दरोगा सुनाता सिंह को 20 हजार रुपए भी दिए। महिला का आरोप है कि पैसे लेने के कुछ दिन बाद महिला दरोगा दुष्कर्म के सबूत मांगने लगीं। महिला ने कहा कि अपील के बाद फिर से मामले की जांच शुरू हुई है। अगर न्याय नहीं मिला तो वह अपने बेटे के साथ जान देने के लिए मजबूर हो जाएंगी।

गोरखपुर: बेटे और पोतियों की सुसाइड के बाद छलका दादा का दर्द, कहा- अंतिम संस्कार के समय जेब में थे 130 रुपए