मध्य प्रदेश की राज्यपाल लालजी टंडन की हालत एक बार फिर से बिगड़ गई। कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

लखनऊ(Uttar Pradesh). मध्य प्रदेश की राज्यपाल लालजी टंडन की हालत एक बार फिर से बिगड़ गई। कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों के इलाज के बाद उनके हालत में सुधार हुआ था, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। लेकिन बुधवार से उनकी हालत फिर से काफी ज्यादा नाजुक हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि राज्यपाल लालजी टंडन का फेफड़ा, गुर्दा और लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल की तबीयत नाजुक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

फूड पाइप के जरिए ले रहे थे खाना 
डॉक्टरों के मुताबिक बीच में राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में सुधार हुआ था। वे खाना फूड पाइप के जरिए ले रहे थे। राज्यपाल लालजी टंडन का लिवर, किडनी और हार्ट बिना किसी सपोर्ट के काम कर रहा था। लेकिन, एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर उनका डायलिसिस किया जा रहा है।