मोदी सरकार के फैसले से पूरे भारत में जश्न का माहौल। कहीं बाटें गए लड्डू, तो कहीं ढोल-नगाड़ों पर नाच कर जताई खुशी। 

वाराणसी: जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हट जाने की जानकारी जैसे ही देश में फैली जश्न का सिलसिला शुरू हो गया। प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र लमही में मुस्लिम महिला फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान ने मिलकर ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया और भारत के लिए ये सबसे बड़ा दिन बताया।अमित शाह ,पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे भी जमकर लगाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीएचयू के प्रो.डॉ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी और नेता जी सुभाष चन्द्र बोष ने जो सपना देखा था वो आज पूरा हो रहा हैं। एक विधान ,एक संविधान ,एक प्रधान का सपना अखण्ड भारत के लिए उन्होंने देखा था, 370 की वजह से कश्मीर भारत से अलग रहा ,अलगावाद और आतंकवाद को उससे बढ़ावा मिला। भारत का ये नया इतिहास पाकिस्तान को भी करारा जवाब है।

नाजनीन अंसारी फॉउंडेशन नेशनल सदर ने कहा कि कश्मीर में अब तिरंगा फहराया जा सकेगा। कुछ अलगाव वादियों ने भारत का हिस्सा होते हुए भी कश्मीर को अलग कर रखा था। केंद्र शासित होने से जो विकास रुका है ,वो पूर्ण होगा।

हर जगह जश्न का महौल

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में भी जश्न मनाया। पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकालकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया। पूरे देश में इस फैसले को लेकर लोग खुश हैं।


वकीलों ने लगाए भारत माता के नारे 

ग्वालियर हाईकोर्ट में भी वकीलों ने इस फैसले का स्वागत किया और जश्न मनाया। राज्यसभा की कार्यवाही देख रहे वकीलों ने गृह मंत्री की राज्य से धारा 370 हटाने की से खुशी से झूम उठे और वार रूम भारत माता की जय के नारे के साथ गूंज उठा।

लड्डू बांटकर दी बधाई

मुरैना में भी मोदी सरकार के इस फैसले से भाजपा कार्यकर्ता खुश हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धारा 370 हटाए जाने पर लड्डू बांटे और एक दूसरे को बधाई दी। 

घोषणा के साथ ही जश्न शुरू

मोदी सरकार के इस फैसने का चाहुंओर स्वागत हो रहा है। इंदौर में रीगल चौराहे, बॉम्बे अस्पताल चौराहे सहित अलग-अलग जगहों पर लोगों ने जश्न मनाया। उज्जैन में भी नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने देशभर से आए भक्तों इस फैसले की सराहना की। कई लोगों ने तो ढोल की थापा पर जमकर डांस किया।

मोदी जी ने जनता से किया वादा निभाया- कैलाश वियजवर्गीय 

नागचंद्रेश्वर के दर्शन को उज्जैन पहुंचे महासचिव कैलाश वियजवर्गीय ने इस मौके पर मीडिया से कहा कि "मोदीजी ने देश की जनता से जो वादा किया था और देश की जनता ने मोदी जी पर जो विश्वास जताया था, उसी के अनुरूप मोदी जी ने यह काम किया है। इस फैसले के जरिए अब जम्मू-कश्मीर में ना सिर्फ आतंक खत्म होगा, बल्कि कश्मीर के जरिए देश को अशांत करने वालों के मंसूबे भी अब कामयाब नहीं होंगे।" जो कश्मीरी नेता इसका विरोध कर रहे हैं, उन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, "ऐसे लोगों का चेहरा देश के समक्ष बेनकाब हो गया है। ये लोग नमक अपने देश का खाते हैं लेकिन गुणगान पाकिस्तान का करते हैं।"