उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट गुरुवार 10  मार्च को जारी हो गया है। यहाँ हापुड़ जिले की तीन विधानसभा सीटों धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर और हापुड़ में भाजपा ने जीत दर्ज की है। गढ़मुक्तेश्वर से हरेंद्र सिंह, धौलाना से धर्मेश सिंह और हापुड़ से विजयपाल ने बंपर जीत हासिल की है। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया। हापुड़ जिले की तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा ने बंपर जीत दर्ज की है। हापुड़ जिले (Hapur District) की सभी 3 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग पहले चरण (First Phase Voting) में यानी 10 फरवरी को हो गई थी। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा का दबदबा था। भाजपा ने 3 में से 2 सीटों और बसपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। हापुड़ सदर इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Dholana Election Results 2022 Live: धौलाना सीट पर भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा से धर्मेश तोमर,सपा गठबंधन से असलम अली, बसपा से वासिद प्रधान और कांग्रेस से अरविंद शर्मा प्रत्याशी हैं। 2017 में बसपा प्रत्याशी असलम अली ने जीत दर्ज की थी।

Garhmukteshwar Election Results 2022 Live: गढ़मुक्तेश्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है। भाजपा से हरेंद्र चौधरी तेवतिया, सपा गठबंधन से रविंद्र चौधरी, बसपा से मदन चौहान और कांग्रेस से आभा चौधरी प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से कमल सिंह ने जीत दर्ज की थी।

Hapur Election Results 2022 Live:  हापुड़ शहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजयपाल (आढ़ती) ने बंपर जीत दर्ज की है। यह सुरक्षित सीट है। हापुड़ सदर सीट पर भाजपा से विजय पाल आतड़ी, सपा गठबंधन से गजराज सिंह, बसपा से मनीष सिंह और कांग्रेस से भावना बाल्मिकि मैदान में हैं। 2017 में भाजपा से विजय पाल ने जीत दर्ज की थी।