हरदोई में एसपी ऑफिस के सामने महिला ने मां के साथ मिलकर अपने पति की पिटाई कर दी है।  मौके पर किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बीच सड़क पर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। महिला अपनी मां के साथ पति की शिकायत करने महिला थाने आई थी, जहां उसके पति को भी बुलाया गया था। जिसके बाद एक दूपसरे को देखते ही दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और आपस में मारपीट करने लगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए पूरा मामला
 थाना पिहानी के लोहारखेड़ा गांव की रहने वाली श्रीकृष्ण की बेटी पूजा की शादी मंझिला के परसई गांव निवासी सुबीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से ही दोनों के बीच अनबन हो गई थी। पूजा का आरोप है कि उसके पति सुबीर ने तीन माह पहले उसे दहेज के लिए तीन बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था, तब ले वो मायके में रह रही है।

इस मामले पर पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने कहा है कि महिला अपनी मां के साथ शिकायत लेकर महिला थाने आई थी। उसके पति सुबीर को भी विवाद सुलझाने के लिए बुलाया गया था। महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई लेकिन सुलह समझौता नहीं हो सका। इसके बाद थाने के बाहर दोनों पक्ष कचहरी की तरफ जाने लगे,तभी एसपी ऑफिस के गेट पर उनकी आपस में कहा सुनी हो गई और महीला ने अपनी मां के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दी है। मारपीट होती देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

कानपुर के प्रांजल ने बिना कोचिंग यूपीएससी में फहराया परचम, लंदन से लाखों की नौकरी छोड़ भारत लौटे

बरेली में भीषण सड़क हादसा, एम्बुलेंस और कैंटर की टक्कर में सात लोगों की मौत, तीन महिलाएं शामिल

'पृथ्वीराज' फिल्म का प्रमोशन करने वाराणसी पहुंचे एक्टर अक्षय कुमार, गंगा जी में लगाई आस्था की डुबकी