हरदोई के माधौगंज में सपा कार्यकर्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता को लोग हार के बाद चिढ़ा रहे थे, इससे आहत होकर उसने सुसाइड कर लिया। घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। 

हरदोई: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बूथ हारने के बाद हरदोई में एक सपा कार्यकर्ता ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि कुछ लोग हार के बाद सपा कार्यकर्ता को चिढ़ा रहे थे, इससे आहत होकर कार्यकर्ता ने सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि घटना के दौरान देवेंद्र दूसरी मंजिल में कमरे पर अकेले थे। 315 बोर के तमंचे से उन्होंने खुद को गोली मार ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना माधौगंज कस्बे की है। जहां ग्राम गौरा निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र कुमार यादव उर्फ बल्लू समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता थे। मंगलवार को उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि देवेंद्र खून से लथपथ पड़े हुए हैं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। 

लिया था सपा प्रत्याशी को जिताने का जिम्मा, मिल गई हार 
इस घटना के बाद से परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवेंद्र ने विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी को गांव से जिताने का जिम्मा लिया था। हालांकि जब प्रत्याशी बूथ पर हार गया तो गांव के लोग उसे चिढ़ाने लगे। जिसके वजह से परेशान होकर उसे आत्महत्या कर ली। 

खेती करता था देवेंद्र 
देवेंद्र खेती किसानी का काम करता था। परिवार में उसकी पत्नी के अलावा तीन बच्चे भी हैं। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि कमरे में अकेले होने के दौरान देवेंद्र ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

अखिलेश यादव बोले- लखीमपुर फाइल्स पर भी बननी चाहिए फिल्म, BJP को देना होगा बुनियादी सवालों का जवाब