यूपी के हरदोई में करवाचौथ को लेकर दंपति में विवाद हो गया। विवाद के दौरान पति ने पत्नी के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। चीखपुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। 

सैय्यद मो नवाज़

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक ओर सभी महिलाओं ने करवाचौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया। महिलाओं द्वारा चांद और पति की पूजा की गई। वहीं हरदोई में करवाचौथ को लेकर हुए विवाद में पति ने अपना आपा खो दिया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर दिया। इस हमले में महिला लहूलुहान हो गई। वहीं चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग महिला को बचाने के लिए दौड़े।

पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला
भीड़ एकत्र होता देख आरोपी अपनी पत्नी को उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी के चेहरे और गर्दन पर दर्जनभर से ज्यादा बार चाकू से हमलाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि महिला के चेहरे से लेकर पैरों तक चाकू के घाव हैं। बता दें कि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं महिला के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ 40 से ज्यादा बाद पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन हर बार पुलिस उसे पकड़कर फिर छोड़ देती थी। इसी कारण से आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और इस बार उसने पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। वहीं हरदोई के डीएसपी विनोद द्विवेदी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मोनी गुप्ता नामक महिला का करवाचौथ को लेकर पति से विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी आरोपी अपनी पत्नी को कई बार पीट चुका है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। 

भाई ने कपड़े व उंगलियां देख की शिनाख्त, अंतिम संस्कार के दिन भाभी संग घर पहुंचे युवक को जिंदा देख दंग हुए लोग