बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। बस में 20 लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत गंभीर है। साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।

कन्नौज (Uttar Pradesh ) । आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा सौरिख थाना क्षेत्र के पास आज सुबह हुआ है। जहां कार और बस पलट गई है। इससे अब तक पांच लोगों के मरने की खबर है, जबकि 20 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे हुआ हादसा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सौरिख थाना क्षेत्र के पास तेज रफ्तार से जा रही बस अनियंत्रित होकर कार से टक्कर गई और गड्ढे में जा गिरी। जिसकी वजह से बस और कार दोनों गड्ढे में जा गिरी। फिलहाल, मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। 

दिल्ली से बिहार जा रही थी बस
बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। बस में 20 लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई घायलों की हालत गंभीर है। साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है।