यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के चलते तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। इस बीच लखनऊ और झांसी समेत कई जनपदों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 

लखनऊ: भारी बारिश के चलते यूपी के कई शहरों में तबाही मची हुई है। इसके चलते जगह-जगह पर जलभराव हो गया है। इसके चलते लखनऊ और झांसी में जिला प्रशासन ने देर रात जिले के 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में अवकाश रखने का निर्देश दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोरखपुर में टूटा कई सालों का रिकॉर्ड
लखनऊ जिला प्रशासन की ओर से जो अधिसूचना जारी की गई है उसके अनुसार यह आदेश शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के स्कूलों के लिए है। इस आदेश को सभी स्कूल प्रबंधनों को प्रेषित किया गया है, जिससे वह तमाम विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस बारे में सूचना दे सकें। आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में गोरखपुर में इतनी अधिक बारिश हुई कि बीते 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बीच 158 मिलीमीटर तक की बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 18 सितंबर 2012 को 24 घंटे के भीतर 155.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। संतकबीरनगर जनपद में भी जलभराव के चलते शिक्षण कार्य ठप हो गया है। वहीं झांसी में भी बारिश को लेकर शुक्रवार को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। 

तड़के तीन बजे कमिश्नर और नगर आयुक्त ने लिया जायजा 
लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल है और जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इस बीच तड़के तीन बजे कमिश्नर और नगर आयुक्त हालात का जायजा लेने के लिए निकले। स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश दे दिया गया। इसी के साथ सभी सरकारी औऱ गैर सरकारी कार्यालय भी बंद है। लोगों को घर में रहने की सलाह प्रशासन की ओर से दी गई है। विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थानों को भी बंद रखने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालयों में अवकाश का निर्णय कुलपति अपने स्तर पर लेंगे। इस बीच लखनऊ विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 

लखीमपुर कांड: मां के सामने ही दलित बेटियों को उठा ले गए हैवान, कुछ घंटे बाद खेत में मिली दोनों की लाश

लखीमपुर में बहनों की हत्या के बाद एसपी का वीडियो वायरल, कहा- नेतागिरी मत करो, पढ़ाया गलत और सही का पाठ