आरोप है कि एक शख्स ने अपनी बहन की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

रायबरेली. यूपी के रायबरेली में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शख्स ने अपनी बहन की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले राजेंद्र वर्मा की 23 साल की बेटी अंजू आठ साल पहले गांव के ही संदीप सरोज के साथ भाग गई थी। कुछ दिन बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और लुधियाना में किराए के मकान में रहने लगे। करीब एक साल पहले प्रेमी जोड़ा सलोन क्षेत्र में आकर रहने लगा। सोमवार रात अंजू कुछ महिलाओं के साथ कलकही बाग में गई थी। इसी बीच विवाहिता का चचेरा भाई पंकज वर्मा वहां आ गया और बहन की क्रिकेट बैट से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस दौरान विवाहिता के साथ मौजूद महिलाएं वहां से जान बचाकर भाग निकलीं। 

महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि मृतका के परिवारीजनों ने बयान में कहा है कि मृतका का चचेरा भाई पंकज काफी दिनों से उल्टी सीधी हरकतें कर रहा था। वो अंजू की शादी से नाखुश था। आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कराई जा रही है।