मालगाड़ी के चालक ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर मोबाइल मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी की पहचान की।

चंदौली (Uttar Pradesh) । मालगाड़ी से कटकर चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर मिली टूटी मोबाइल से सिम निकालकर ट्रेस किया और मृतकों की पहचान की। मरने वाले एक ही परिवार के हैं, जो रिश्ते में मां, बेटी और बेटे बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सभी सैयदराजा कोतवाली के सुदाव गांव के रहने वाले हैं। जांच में यह बात सामने आई कि पति के अवैध संबंध होने से परेशान परिवार ने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
एसपी हेमंत कुटियाल के मुताबिक अवैध संबंधों में लिप्त पति रामउग्रह मौर्य की पत्नी प्रेमशिला देवी से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी को लेकर महिला तनाव में रहती थी। 

मोबाइल से हुई पहचान
बीती रात प्रेमशिला देवी (38), बेटे चंचल, रंजना और अजित उर्फ धीरू के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। मालगाड़ी के चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर मोबाइल मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी की पहचान की।