पीड़िता ने इसकी सूचना 112 नंबर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, घर पर ताला लगाकर वहां से फरार हो गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अलीगढ़ (Uttar Pradesh) । लॉकडाउन में एक शख्स ने अपने दो बच्चे और अपनी प्रेग्नेंट बीवी को उसके मायके छोड़ आया। इसके बाद अपनी प्रेमिका से शादी कर लिया। किसी तरह भाई के साथ लॉकडाउन ससुराल पहुंची पत्नी घर में एक लड़की को देख चौक गई। उसके बारे में पूछा तो बताया गया कि वह उसके पति की नई पत्नी है। जिसे वह शादी कर लाया है। आनन-फानन में पुलिस को तहरीर दी जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, प्रेमी-प्रेमिका घर बंद कर फरार हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लॉकडाउन के एक दिन पहले मायके छोड़ आया पति
छर्रा थाना क्षेत्र के गांव डोरई निवासी युवक धर्मेंद्र सिंह की शादी चार साल पहले मैनपुरी निवासी हरिश्चंद की पुत्री अनुपमा के साथ हुई थी। दोनों से एक बेटी 2 वर्ष, बेटा 1 वर्ष के बच्चे हैं, जबकि अनुपमा चार माह की गर्भवती है। आरोप है कि दहेज से असंतुष्ट धर्मेंद्र और उसके परिजन अनुपमा के साथ मारपीट करते थे और उसे परेशान करने लगे। पीड़ित का कहना है कि उसका पति धर्मेंद्र लॉकडाउन से एक दिन पूर्व उसे मैनपुरी छोड़ आया। इसके बाद फिर उसे लेने नहीं गया। 

ऐसे खुला राज
अनुपमा ने पति को कई बार फोन भी किया। लेकिन, धर्मेंद्र ने कोई बात उससे नहीं की। 19 मई को अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची तो घर के अंदर एक लड़की को देखा और पूछा यह कौन है तो उसे बताया कि यह धर्मेंद्र की पत्नी है। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। उसके भाई ने जब कहासुनी की तो उसके भाई को ससुरालीजनों ने मारपीटा और उसने अपने भाई को बचाया तो उसे भी मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पुलिस पहुंचने के पहले प्रेमिका संग पति फरार
पीड़िता ने इसकी सूचना 112 नंबर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, घर पर ताला लगाकर वहां से फरार हो गए। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(प्रतीकात्मक फोटो)