भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली  बार प्रदेश अध्यक्ष जे.पी नड्डा दो दिन के लिए अपने लखनऊ आवास पर पहुचें। वह यहाँ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में 12 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव, सदस्यता अभियान, संगठन और सरकार के कामकाज सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। नड्डा अपनी  इस बैठक के दौरान, उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष पर भी मुहर लगा सकते हैं।  हालांकि ,अभी उनके आने को लेकर कईं अटकलें लगायीं जा रहीं हैं। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के मंत्री बनने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही  भाजपा को नया  उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जे.पी नड्डा शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा सहित सरकार के मंत्री, संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वो भाजपा प्रदेश मुख्यालय की ओर निकल गए। इस दौरान जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नड्डा शनिवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सदस्यता अभियान के शुभारंभ समारोह में भी शामिल होंगे।