योगी का बुलडोज़र अपनी रफ्तार और अवैध निर्माण पर जबर्दस्त तरीके से चल रहा है। अब कानपुर में भाजपा के सासंद के घर के बगल में अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला है।  

कानपुर: सीएम योगी सूबे की सत्ता पर दूसरी बार काबिज होने के पीछे बाबा का बुलडोज़र है, जो कि पहला कार्यकाल में जमकर अवैध निर्माण और गुंडो और माफियाओं जमकर चला है और अभी भी चल रहा है और रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब ऐसी ही खबर कानपुर से भाजपा सांसद के घर के पास से आ रही है। जहां पर बने अवैध मकान ढ़हा दिये गए है और लोग रोड़ पर आ गए है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काकादेव में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र
भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी के घर के पास काकादेव में मौजूद अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर चला। इसमें कब्रिस्तान की दीवार के साथ नाले पर कई रिहायशी कब्जों को भी ढहा दिया गया। भीषण गर्मी के बीच चले अभियान का लोगों ने विरोध किया। महिलाएं अधिकारियों के हाथ-पैर जोड़ती रहीं, लेकिन किसी ने एक ना सुनी।

अपना टूटता आशियाना देख कर लोगों की आंखों से निकले आंसू
लोग अपनी सारी महनेत और मजदूरी लगा कर अपने रहलने के लिए छत बनवाते है। लेकिन यूपी के कानपुर में नाले के ऊपर बने 20 पक्की दीवारों के मकान और 7 अस्थाई झोपड़ियों को तोड़ा गया है। लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन भारी फोर्स होने की वजह से लोग पीछे हट गए। टूटता घर देख महिलाएं और बच्चे रो-रोकर घर न तोड़ने की बात कहते रहे। लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था। घर टूटने के बाद अपनी सारी गृहस्थी लेकर सड़क पर बैठे रोते-बिलखते रहे लोग।

काकादेव में सांसद के कहने पर चला तीसरा अभियान
बुलडोज़र अभियान में जोन 6 के कर अधीक्षक प्रीतम वर्मा अपने कर्मचारियों के साथ और प्रवर्तन दल के सूबेदार लक्ष्मण सिंह, अवधेश सिंह पूरे अभियान में मौजूद रहे। काकादेव में सांसद के निर्देश पर यह तीसरा अभियान चलाया गया। इससे पहले पार्क को खाली कराने के लिए कई घरों को तोड़ा गया था।


गांजा तस्कर फौजी बनकर खाकी को दे रहा था चकमा, पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा

मथुरा ईदगाह विवाद को लेकर आगरा जोन के 8 जिलों में अलर्ट जारी, माहौल बिगड़ने की आशंका