कानपुर के नजीराबाद क्षेत्र में एक युवक ने बर्तन चुराने के मामले में अपने दोस्त की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि वह दोनों कूड़ा बीनकर अपना खर्चा चलाते थे। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है। दोस्तों के बीच में मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद ने विकराल रूप ले लिया। जिस पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक उनके बीच में बर्तन चुराने को लेकर विवाद हुआ था। यह घटना कानपुर के नजीराबाद क्षेत्र की है। हत्या का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरूकर दी। जिसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्या के मामले को सॉल्व कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बर्तन चुराने को लेकर कर दी दोस्त की हत्या
पुलिस ने पांच घंटे में मामले का खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर रात रामबाग निवासी बलबीर की डंडे से पीटकर उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। वहीं पर लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरा मामला कैद हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपित महिला गाड़ी के पास खड़ी है। जैसे ही बलवीर वहां आता है वैसे ही महिला ने इशारा किया। महिला के इशारा करते ही डंडा लेकर गली से उसका पति निकलता हुआ दिखाई देता है।

सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मामला
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अंकुर और उसकी पत्नी शालू के तौर पर हुई। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि बलवीर कई बार उनके यहां से बर्तनों की चोरी की थी। इसके आलावा भी उनके यहां से काफी सामान चुराया था। इसलिए वह उसे सबक सिखाना चाहते थे। अंकुर ने बताया कि वह और बलवीर दोनों फुटपाथ पर रहते थे। आरके नगर में कूड़ा बीनकर अपनी परिवार चलाते थे। सोमवार देर रात जब आरोपी ने बलवीर पर हमला किया तो वह काफी गुस्से में था। वह उसे डंडे से तब-तक पीटता रहा तब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

कानपुर: गौरक्षक की हत्या कर शव खूंटी से लटकाया, परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप