उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक ऐसा केस सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। यहां रविवार को एक किराने की दुकान में रखे डीप फ्रीजर से तीन दिन पुरानी लाश बरामद हुई है। मरने वाले शख्स की बेटी पिछले तीन दिनों से अपने पिता को फोन लगा रही थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक ऐसा केस सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। यहां रविवार को एक किराने की दुकान में रखे डीप फ्रीजर से तीन दिन पुरानी लाश बरामद हुई है। मरने वाले शख्स की बेटी पिछले तीन दिनों से अपने पिता को फोन लगा रही थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। मृतक के रिश्तेदारों ने जब दुकान में फ्रीजर खोला, तो उसके अंदर का नजारा देख उनके रोंगटे खड़े हो गए। फ्रीजर में डेडबॉडी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फिलहाल उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3 दिन पहले तक दिखा था मृतक : 
दरअसल, कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के खड़ेसर गांव में रहने वाले कुबेर सिंह की अपने घर में ही किराने की दुकान है। कुबेर की पत्नी सुनीता की 20 साल पहले ही एक हादसे में मौत हो गई थी। कुबेर की एक बेटी है, जिसकी शादी 7 साल पहले आगरा में हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक कुबेर सिंह को तीन दिन पहले उनके आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने देखा था। 

भतीजे ने खोला डीप फ्रीजर तो चौंक गया : 
मृतक कुबेर सिंह की बेटी रेखा जो आगरा में रहती है, वो पिछले तीन दिनों से अपने पापा को लगातार फोन लगा रही थी। हालांकि, उसका फोन रिसीव नहीं हो रहा था। इस पर रेखा ने अपने ताऊ के बेटे सुरेश को फोन लगाया और कहा कि वो उसके घर जाकर पता करे कि आखिर मामला क्या है। इसके बाद जब कुबेर सिंह के भतीजे ने जब उनकी दुकान पर जाकर डीप फ्रीजर खोला, तो उसमें अपने चाचा का शव देखकर चौंक गया। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। 

मकान में अकेले रहते थे कुबेर सिंह : 
पुलिस ने बताया कि कुबेर सिंह खड़ेसर स्थित अपने घर में अकेले रहते थे। पत्नी की मौत और बेटी की शादी के बाद वो एकदम अकेले हो गए थे। ऐसे में उन्होंने घर में ही किराने की दुकान खोल ली थी। मृतक कुबेर सिंह मूल रूप से बांदा जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस इसके लिए कुबेर सिंह के घरवालों और आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

ये भी देखें : 

सुहागरात पर ही बीवी ने कर दी अजीबोगरीब डिमांड, सुनकर दूल्हे के पैरों तले खिसकी जमीन

खूबसूरत जोड़े की खुशी ना देख सका वो, ऐसे भी कोई बदला लेता है क्या