कौशांबी में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी ने अपने हाथ और पैर पर आरोपी का नाम लिखकर फांसी लगाई। 

कौशांबी: प्रयागराज के पड़ोसी जनपद कौशांबी में ब्लैकमेलर की धमकियों से तंग आकर एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा ली। हालांकि खुद को खत्म करने से पहले उसने आरोपी को सजा दिलाने का मुकम्मल प्रबंध कर दिया। आरोपी कलीम ने नाबालिग किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। वह उसे वायरल करने की लगातार धमकी दे रहा था। आरोपी ने पीड़िता को धमकाते हुए दो साल तक उसका शोषण किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पड़ोसियों को आहट मिलने से पहले फंदे पर झूली किशोरी
पिड़ीरा गांव की किशोरी ने जिस दौरान फांसी लगाई उस समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। पड़ोसियों को जब तक इस बारे में आहट मिल पाती तब तक वो फंदे पर झूल चुकी थी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। हालांकि पीड़िता जिंदगी से जंग हार गई। पीड़ित किशोरी ने अपने दोनों हाथ औऱ पैर पर कुछ लिखकर रखा हुआ था। उसने लिखा था कि कलीम के कारण मेरी मौत हुई है। 

इलाज के दौरान किशोरी ने तोड़ा दम 
घरवालों ने बताया कि जब किशोरी को फंदे से उतारा गया तो उसकी सांसे चल रही थी। आनन फानन में उसे कौशाम्बी के जिला चिकित्सालय मंझनपुर लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल में पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि आरोपी कलीम ने किशोरी को धोखे से प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह लगातार शोषण कर रहा था। वह धमकी देकर पीड़िता को बुलाता और उसका शोषण करता। इसको बात को पीड़िता ने मां से भी बताया था। कलीम की हरकतों से परेशान होकर उसे रिश्तेदारों के पास भेज दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा था। आखिर किशोरी ने यह कदम उठा लिया औऱ उसकी मौत हो गई।

कानपुर हिंसा: पोस्टर चस्पा होने के बाद खुद ही सरेंडर करने थाने पहुंचा नाबालिग आरोपी, दिखी दहशत

योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद को बंगले में पसंद नहीं आई लोहिया की मूर्ति, किया गया कैद