मुरादाबाद में 11 साल की मासूम को दुकानदार ने अपने एक साथी के साथ अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने सिर्फ एक व्यक्ति का नाम FIR में दर्ज किया है।  

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मासूम बच्ची को दूसरे संप्रदाय का एक 45 साल का दुकानदार अगवा कर ले गया। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची को बेहोश कर किया दुष्कर्म
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे उनकी बेटी घर के बगल में खाली पड़े प्लॉट में खेल रही थी। तभी दो लोगों ने उनकी बेटी को रूमाल सुघांकर उसे बेहोश कर दिया। बच्ची को बेहोश करने के बाद वह उसे आगे की गली में ले गए। जहां पर दोनों ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। रात में जब परिजन बच्ची की तलाश कर रहे थे तो उन्हें वह बेहोशी की हालत में गली में मिली। जब परिजनों ने उससे पूछा तो उसने पूरी घटना बताई। पीड़िता के पिता का कहना है कि उसने एक व्यक्ति को पहचान लिया है। जबकि दूसरे व्यक्ति ने मुंह पर मास्क लगा रखा था जिसे वह पहचान नहीं पाई है। 

पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की FIR
पीड़िता ने जिस व्यक्ति की पहचान की है उसका नाम नाम शमीम उर्फ छोटे है। वह कस्बे में ही कच्छा-बनियान बेचने का काम करता है। पुलिस ने सिर्फ शमीम उर्फ छोटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी के साथ ही पीड़िता के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना की जानकारी होने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तो उन्होंने बताया गया था कि इस घटना में दो लोग शामिल है। जिनमें से एक को उनकी बेटी पहचानती है और दूसरे व्यक्ति ने मास्क पहन रखा था इसलिए वह उसका चेहरा नहीं देख पाई। इसके बाद भी पुलिस ने सिर्फ एक व्यक्ति का नाम FIR दर्ज क्यों किया है।

बस्ती: किताब देने के बहाने शिक्षक ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमे में फंसने के डर से आरोपी ने उठाया ऐसा कदम